Lucknow University Vcs Instructions To Remove Junk Emphasis On Improving Academic Environment
LU के वीसी ने दिए कबाड़ हटाने के निर्देश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में अब सभी संकायों और विभागों से कबाड़ व अनुपयोगी वस्तुओं को हटाकर जल्द निस्तारण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए शुक्रवार को विवि में सभी डीन के साथ एलयू वीसी प्रो. जेपी सैनी की ओर से बैठक की गई। बैठक में नियमित क्लास, साफ सफाई के साथ विभागों को कबाड़ मुक्त करने को कहा गया है। हाल में विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस पर आपत्ति जताई थी उसके बाद विवि में इस पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
कुलपति ने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए विभागों का स्वच्छ और व्यवस्थित होना जरूरी है। सभी संकाय और विभाग ‘फॉर्म संख्या-10’ के तहत कबाड़ और अनुपयोगी वस्तुओं का त्वरित निस्तारण करें। अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि विद्यार्थियों को कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालयों में बेहतर सुविधाएं मिलें। साथ ही विश्वविद्यालय में भयमुक्त और प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। यह भी निर्देश दिए कि विवि में अनुशासन बना रहे।