यूपी बोर्ड: 12th में 80 अंक के होंगे पेपर

नवभारतटाइम्स.कॉम
up board 12th exam now the paper will be of 80 marks exam of understanding not rote learning
nNBT न्यूज,लखनऊ

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और NCF-2023 की सिफारिशों के तहत इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं) की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह बदलने का खाका तैयार किया है। अब बोर्ड परीक्षाओं में रटने की आदत पर लगाम लगेगी और विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक व तार्किक क्षमता को परखा जाएगा।
नए पैटर्न के तहत सभी विषयों के लिए 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन या प्रैक्टिकल तय किया गया है। प्रश्नपत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए अब 'ओवरऑल चॉइस' (जैसे 5 में से 3 सवाल चुनना) को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर केवल समान कठिनाई स्तर के आंतरिक विकल्प दिए जाएंगे। इसके अलावा, पाठ्यक्रम की हर यूनिट से प्रश्न पूछना अनिवार्य होगा, जिससे छात्र किसी भी चैप्टर को छोड़ नहीं सकेंगे।