पल्ला-सेहतपुर में बनेगा 30 बेड का अस्पताल, ~25 करोड़ मंजूर

नवभारतटाइम्स.कॉम
30 bed hospital to be built in palla sehatpur 25 crore approved health services to be boosted
- प्रशासनिक मंजूरी के बाद निर्माण का रास्ता साफ, अल्ट्रासाउंड के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलने की उम्मीद

अल्ट्रासाउंड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा
प्रस्तावित अस्पताल में मरीजों को सामान्य उपचार के साथ कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा के अलावा त्वचा रोग, स्त्री रोग और दंत रोग विशेषज्ञों की सेवाएं मिलने की उम्मीद है। मरीजों की जांच के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वर्जन

पल्ला-सेहतपुर में 30 बेड के अस्पताल को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल बनाया जाएगा। इससे पल्ला, सेहतपुर और आसपास की कॉलोनियों व गांवों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

- डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी

रेकमेंडेड खबरें