‘प्रदूषण के नाम पर उद्योगों पर बोझ डालना गलत’

नवभारतटाइम्स.कॉम
imposing unnecessary burden on industries in the name of pollution control is wrong industrial organizations
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस (APCD) और ऑनलाइन कंटीन्यूअस इमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) लगाने की अनिवार्यता को लेकर औद्योगिक संगठनों ने चिंता जताई है। पदाधिकारियों का कहना है कि गुड़गांव में ऐसी इंडस्ट्री नहीं हैं जो वायु प्रदूषण फैलाती हों। बोर्ड के मानकों का पालन उद्योग कर रहे हैं। PFTI चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि इंडस्ट्री प्रदूषण नियंत्रण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन नियम लागू करने से पहले उद्योगों की आर्थिक क्षमता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। गुड़गांव उद्योग असोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि उद्योगों पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। APCD और OCEMS लगाने में लाखों रुपये खर्च होते हैं। प्रदूषण नियंत्रण जरूरी है, लेकिन इसका बोझ उद्योगों पर डालना सही नहीं है।

रेकमेंडेड खबरें