Brics Academic Forum Brainstorming On Global Challenges From Today In Lucknow
ब्रिक्स देशों के विशेषज्ञ आज से करेंगे वैश्विक चुनौतियों पर मंथन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार से 18वां ब्रिक्स अकादमिक फोरम का आयोजन होगा। इसमें आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और जलवायु प्रणालियों को अधिक मजबूत और संकटों से निपटने में सक्षम बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा होगी।
ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन व लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से होने वाला यह फोरम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित किया जा रहा है। रविवार को इसको लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष समीर सरन ने कहा कि उत्तर प्रदेश हजारों वर्षों से ज्ञान, दर्शन और बौद्धिक संवाद का केंद्र रहा है। कार्यक्रम के दौरान ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए ब्रिक्स’ संकलन का विमोचन किया जाएगा।