Last Monday Of Sawan Special Preparations In Gurugram Temples Crowd Of Devotees Expected
सावन का अंतिम सोमवार आज, मंदिरों में तैयारियां शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव
सावन के अंतिम सोमवार को लेकर गुड़गांव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। अलग-अलग मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही श्रद्धालु बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करेंगे। कई मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कई मंदिरों में कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शाम को विशेष आरती होगी। मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने के साथ ही वॉलंटियर्स की ड्यूटी भी लगाई गई है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसकी पूरी तैयारी की जा रही है।