वेयरहाउस सुपरवाइज़र की ईंट से कुचलकर हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram logistic warehouse supervisor brutally murdered by brick dispute during alcohol party suspected
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

फर्रुखनगर थाना एरिया में रविवार को एक लॉजिस्टिक वेयरहाउस के सुपरवाइजर की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर शव को कंठी माता मंदिर के पीछे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खून से सनी ईंट, शराब की खाली बोतलें और गिलास बरामद किए हैं। मृतक की पहचान शहनशाहपुर वाराणसी, उत्तर प्रदेश निवासी विकास मिश्रा के रूप में हुई है। विकास दाबोदा मोड़ स्थित लॉजिस्टिक वेयरहाउस में सुपरवाइजर थे। वह कंपनी के कर्मचारियों के लिए किराए पर ली गई इमारत में रहते थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फर्रुखनगर थाना पुलिस और फरेंसिक टीम को शराब के गिलास और ईंट पर खून के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि विकास ने वारदात से पहले कुछ लोगों के साथ शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और आरोपियों ने ईंट से हमला कर विकास की हत्या कर दी।

रेकमेंडेड खबरें