5 day Training Camp For Chemistry Teachers Starts Today Emphasis On New Education Policy
केमिस्ट्री शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आज से
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (DEIT) में सोमवार से केमेस्ट्री के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रिंसिपल सुमिता रांगी ने बताया कि ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। ट्रेनिंग विंग सदस्य डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों से पहले दिन प्री- टेस्ट व प्रशिक्षण के अंतिम दिन पोस्ट- टेस्ट लिया जाएगा। केमिस्ट्री में कला समेकित शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का केमिस्ट्री में प्रयोग, 21वीं सदीं के कौशल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति व राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के अनुरूप केमिस्ट्री शिक्षण, पॉश और पोक्सो एक्ट, केमिस्ट्री पेडागॉजी, डी एंड एफ ग्रुप, ब्लूम टैक्सोनॉमी समेत विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी।