रविवार को भी हुए ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले

नवभारतटाइम्स.कॉम
colleges open on sunday too institutions remained open for student convenience on the last date for graduation course admissions
nNBT न्यूज, गुड़गांव : ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया के अंतिम दिन रविवार के बावजूद शहर के कॉलेज छात्रों के लिए खुले रहे। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि के चलते कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी रखी गई। अंतिम दिन भी छात्र कॉलेजों में पहुंचे। उनकी सुविधा के लिए कॉलेज प्रशासन ने स्टाफ की ड्यूटी लगाई। सेक्टर-9 गवर्नमेंट कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कात्याल ने बताया कि कॉलेज पहुंचने के बाद स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट की जांच समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। दाखिला प्रक्रिया केवल फर्स्ट ईयर तक सीमित नहीं रही बल्कि ग्रैजुएशन के सेकंड और थर्ड ईयर में भी दाखिले के लिए रविवार अंतिम दिन रहा। जांच पूरी होने के बाद फीस जमा करने के लिए लिंक जेनरेट किया गया। सोमवार से क्लास लगी। बता दें कि शहर के कॉलेजों में मेरिट लिस्ट के बाद खाली रही विभिन्न कोर्सों की सीटों पर ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला दिया गया।

रेकमेंडेड खबरें