किसान नेताओं को पीटने में इंस्पेक्टर निलंबित

नवभारतटाइम्स.कॉम
farmer leaders beaten inspector suspended eight policemen line hazar
nNBT न्यूज, मेरठ : एसएसपी कार्यालय और एसओजी कार्यालय में किसान नेता दिग्विजय भाटी व मोहित जाटव की पिटाई के मामले में नवागत एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। वहीं अब इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को निलंबित भी कर दिया गया ह ै।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप में अखिलेश गौड़ को निलंबित किया गया है। इससे पहले शनिवार को इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़, दरोगा मुलायम सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। जांच कर रहे सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह ने मेरठ पहुंचकर पीड़ित दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के बयान लिया। इसके साथ ही चोटों की विडियो रिकॉर्डिंग करवाने के साथ ही एसएसपी व एसओजी कार्यालय का निरीक्षण किया। जांच के बाद निवर्तमान एसएसपी अविनाश पांडेय समेत नौ पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है।

रेकमेंडेड खबरें