मुंबई में प्रतिमा गिरने से 2 की मौत

नवभारत टाइम्स
mumbai 2 dead 5 injured in ganesh idol collapse
NBT रिपोर्ट, मुंबई: मुंबई में भुलेश्वरचा राजा की 22 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा आगमन समारोह के दौरान गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मूर्ति का वेल्डिंग सपोर्ट टूटने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में भुलेश्वरचा राजा गणेश मंडल के अध्यक्ष भी शामिल हैं। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में जय अंबे चौक पर हुई।

रेकमेंडेड खबरें