J&K में NIA रेड, लोकल सपोर्ट नेटवर्क को खंगाला

नवभारत टाइम्स
J&K में NIA रेड, लोकल सपोर्ट नेटवर्क को खंगाला
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, श्रीनगर

सीमा पार आतंकी साजिश और आतंकियों को कथिल लोकल सपोर्ट वाले नेटवर्क के खिलाफ NIA ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में 10 से अधिक ठिकानों पर रेड की। इनमें श्रीनगर, कुपवाड़ा, अनंतनाग, पुलवामा और बडगाम जिले शामिल हैं। कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने भी सहयोग किया।
सूत्रों के मुताबिक मामला पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स और स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के कथित नेटवर्क से जुड़ा है। आरोप है कि ये स्थानीय सहयोगी सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकियों को ठिकाना, आवाजाही, संचार, लॉजिस्टिक सपोर्ट और अन्य मदद मुहैया करा रहे थे। NIA अब इस नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका और उनके आपसी संपर्कों का पता लगा रही है।

तलाशी के दौरान दस्तावेजी, डिजिटल और अन्य सामग्री जुटाई गई है, जिसकी जांच और दूसरे सबूतों से पुष्टि की जा रही है। एजेंसी वित्तीय लेनदेन, संचार माध्यमों, संदिग्धों की गतिविधियों और हथियार, विस्फोटक उपलब्ध कराने के स्रोतों की भी पड़ताल कर रही है। मामला UAPA, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज केस से जुड़ा है।

रेकमेंडेड खबरें