Retired Capf Personnels Big Announcement Protest At Jantar Mantar From November 12 Several Demands Including Restoration Of Old Pension
रिटायर्ड CAPF कर्मियों ने चेताया
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : अर्ध सैनिक बलों (CAPF) के लिए बनाए गए कानून को वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 12 नवंबर से 18 नवंबर तक जंतर-मंतर पर धरना देते हुए सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। बलों के रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों की बनी अलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर असोसिएशन की कोर कमिटी ने यह फैसला लिया है।