अपहरण कर फिरौती मांगी थी, इनामी दबोचा

नवभारतटाइम्स.कॉम
accused of kidnapping and demanding ransom rewarded criminal arrested 20 thousand rupees were transferred
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : उद्योग विहार थाना एरिया से एक कारोबारी का अपहरण कर मारपीट करने और फिरौती वसूलने में क्राइम ब्रांच पालम विहार टीम ने पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साहिल उर्फ चीता झज्जर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार घटना 8 मई की शाम की है। उद्योग विहार फेज-5 से पीड़ित जब ऑफिस से बाइक पर अपने कमरे की ओर लौट रहा था, तभी कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और कार में बैठाकर ले गए और मारपीट कर 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिर आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए, जहां जान से मारने की धमकी दे फिरौती मांगी। पीड़ित ने अपने भाई के जरिए बदमाशों के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए थे। 9 मई को गुड़गांव के उद्योग विहार थाने में मामला दर्ज किया था।