हिंदुस्तान कॉपर में आज रिटेल को चांस

नवभारत टाइम्स
hindustan copper opens opportunity for retail investors today institutional investors show tremendous interest
NBT रिपोर्ट, मुंबई: पब्लिक सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर की हिस्सेदारी खरीदने के लिए संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगाईं। इनके लिए 2.61 करोड़ शेयर रखे गए थे, लेकिन इसके बदले उन्होंने 8.91 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन दे दिया। यह हिस्सा तय सीमा से 3.41 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ। सरकार हिंदुस्तान कॉपर में अपनी 6% तक की हिस्सेदारी (करीब 5.80 करोड़ शेयर) बेच रही है। बुधवार को यह आम निवेशकों के लिए खुलेगी।