गोयल का यह दौरा क्यों है अहम?

नवभारतटाइम्स.कॉम
goyals japan visit indias focus on 65 billion investment technology and employment
केंद्रीय मंत्री गोयल का यह दौरा जापान के अगले एक दशक में 65 अरब डॉलर के निवेश के संदर्भ में खासी अहमियत रखता है। गोयल ने कहा कि भारत सिर्फ जापान से पूंजी नहीं चाहता। उन्होंने कहा, ‘हम लंबी अवधि की पार्टनरशिप चाहते हैं। ऐसी पार्टनरशिप जिससे टेक्नॉलजी आए, इनोवेशन हो, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का निर्माण हो, रोजगार के मौके बनें और भारत ग्लोबल वैल्यू चेन से जुड़े।’