क्लास में बैठे छात्र पर गिरी फॉल्स सीलिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम
false ceiling fell on student in class panic ensued
n NBT न्यूज, ग्रेनो : नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एक क्लास रूम की छत पर लगी फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा एक छात्र पर अचानक गिर पड़ा। इससे अन्य बच्चों में हड़कंप मच गया। पीड़ित छात्र ने इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर डाला है, साथ ही प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों ने बताया कि क्लास रूम में सुबह के समय एक सेशन खत्म होने के बाद वे अंदर बैठे हुए बात कर रहे थे। इस दौरान क्लास रूम की छत से अचानक जोरदार आवाज आने के बाद फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा नीचे बैठे एक बच्चे के ऊपर गिरा। गनीमत रही है कि छात्र को कोई चोट नहीं आई।