मौत के एक महीने बाद भी केस दर्ज नहीं, मांगा न्याय

नवभारतटाइम्स.कॉम
case not registered even after one month of death family demands justice accuses police of laxity
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : कंपनी के असोसिएट ऑपरेटर की मौत के मामले में परिजनों ने केस दर्ज न होने पर पुलिस कमिश्नर व डीसीपी कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा। दरअसल, सेक्टर 104 की चंचल बिहार (सूरत कॉलोनी) में प्राइवेट कंपनी के असोसिएट ऑपरेटर संजीव यादव की 26-27 जुलाई की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हुई थी। संजीव के पिता ने अपनी बहू और उसके कुछ साथियों पर हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया था। एक महीना बीतने के बाद भी केस दर्ज न होने पर संजीव के पिता रामसेवक यादव व बहन किरण यादव ने ज्ञापन दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर इतने दिनों के बाद भी मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया। वहीं, डीसीपी ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।