Us Sanctions On 4 Indian Companies For Oil Imports From Iran Know The Full Story
भारत में मौजूद 4 कंपनियां US प्रतिबंधों के दायरे में
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n पीटीआई, वॉशिंगटन
अमेरिका ने ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोरसायन प्रोडक्ट आयात के मामले में भारत में मौजूद चार कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के लिए सोमवार को 'ऑपरेशन इकॉनमिक आउटकास्ट' की घोषणा की। इसके तहत ईरान के लिए संभावित राजस्व स्रोतों को रोकने के उद्देश्य से नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। ईरान ने कहा कि प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए अपनी सभी बहुपक्षीय क्षमताओं का इस्तेमाल करेंगे। कनाडा ने US पर 50% तक जवाबी टैरिफ लगाया: कनाडा ने US के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए 700 सामान जवाबी टैरिफ लगाने की बात कही। उनमें इस्पात, डेरी उत्पाद, घरेलू और कृषि उपकरण शामिल हैं। कुछ चीजों पर टैरिफ 50% तक है।