Fedex To Build 150 Million Integrated Air Cargo Hub In Delhi
FedEx दिल्ली में बनाएगी इंटीग्रेटेड एयर कार्गो हब
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : ग्लोबल कूरियर और लॉजिस्टिक कंपनी फेडरल एक्सप्रेस कॉर्पोरेशन (FedEx) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जीएमआर एरो के साथ मिलकर भारत में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जीएमआर कार्गो सिटी में नया इंटीग्रेटेड एयर कार्गो हब विकसित करेगी। यह कदम उत्तर और पूर्वी भारत में उसकी कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। इसके लिए वह करीब 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि यह एयर कार्गो हब करीब 2,30,000 वर्ग फुट में फैला होगा। इसे इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि अंतरराष्ट्रीय गेटवे और पिकअप-एंड-डिलीवरी ऑपरेशंस को एक ही सुविधा में लाया जा सके। फेडएक्स MEISA की प्रेजिडेंट कामी विश्वनाथन ने कहा कि भारत हमारे वैश्विक नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण मार्केट है