Instructions Issued To Ensure Basic Facilities In Hathin Schools
स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, हथीन : जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को हथीन आकर लघु सचिवालय में जिला स्तर के अधीकरियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने आकांक्षी खंड के विकास कार्यों की समीक्षा ली। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली।
उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वे खंड के सभी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं दें। जिला उपायुक्त छिल्लर ने कस्तूरबा विद्यालय का भी निरीक्षण किया। छात्राओं से सीधा संवाद किया।