लैपटॉप की परफॉर्मेंस अब भी पहली पसंदः सर्वे

नवभारत टाइम्स
laptop performance first choice ai features behind survey
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : नई तकनीक और AI की चर्चा के बावजूद लैपटॉप खरीदने वाले सबसे पहले उसकी परफॉर्मेंस देखते हैं। Amazon इंडिया के 'बेस्ट इन टेक सर्वे ' में 87% यूजर्स ने प्रोसेसर की परफॉर्मेंस को सबसे अहम बताया, जबकि 58% का मानना है कि AI फीचर्स उनके काम को आसान बना सकते हैं। 28% ने डिवाइस में ही काम करने वाले AI असिस्टेंट, 25% ने तेज AI प्रोसेसिंग चिप और 23% ने कंटेंट बनाने और एडिटिंग में मदद करने वाले AI टूल को प्राथमिकता दी। टैबलेट खरीदने वालों की पसंद अलग है। 74% लोगों के लिए स्क्रीन का साइज और क्वॉलिटी सबसे अहम है। सर्वे में 40 हजार से ज्यादा जवाब मिले।