हितों की रक्षा जरूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
protecting indias interests diplomatic balance of russia china visits
25 अगस्त का संपादकीय 'कूटनीतिक संतुलन' पढ़ा। भारत की विदेश नीति के लिहाज से रूस और चीन की यात्राएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। एक ओर अजीत डोभाल चीन के साथ सीमा विवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत कर रहे हैं, तो दूसरी ओर एस. जयशंकर रूस के साथ व्यापार, ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इन यात्राओं का मकसद केवल पुराने रिश्तों को मजबूत करना नहीं, बल्कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत के हितों की रक्षा करना भी है। अमेरिका के टैरिफ दबाव, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को सभी प्रमुख शक्तियों के साथ संतुलित संबंध बरकरार रखने होंगे।

राज मेहरोत्रा, नोएडा