8 हज़ार से दूर हो रही स्कूलों की गंदगी

नवभारतटाइम्स.कॉम
war on dirt in government schools now rs 8000 will be available every month for better sanitation arrangements
n NBT न्यूज,फरीदाबाद

सरकारी प्राइमरी स्कूलों में साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने बजट खर्च करने के निर्देश दिए हैं। जिन सरकारी प्राइमरी स्कूलों में सफाई के लिए पार्ट टाइम वर्कर नहीं हैं, वहां स्कूल की सफाई और दूसरे जरूरी काम कराने के लिए हर महीने आठ हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से स्कूल के पूरे परिसर, छत, शौचालय और खेल मैदान की सफाई कराई जा सकेगी। फरीदाबाद के स्कूल में जलभराव होने पर पानी की निकासी और बागवानी जैसे जरूरी काम भी कराए जा सकेंगे। विभाग ने साफ किया है कि आठ हजार रुपये की राशि एक महीने की है। एक वित्त वर्ष में स्कूल की छुट्टियों को छोड़कर महीने के लिए इसका बजट रखा जाता है। यानी पात्र स्कूलों को साल में कुल 80 हजार रुपये तक मिल सकते हैं। यह पैसा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के जरिए तय किए गए कामों पर हर महीने खर्च करना होगा। डीईओ ने बताया कि आदेश जारी होते ही जिले के उन सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों को तुरंत आठ हजार रुपये की राशि दे दी गई, जहां सफाई के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं था। सफाई कर्मचारी न होने के कारण इन स्कूलों में अक्सर गंदगी की समस्या बनी रहती थी।