Global Crisis Impacts Manufacturing Production Decline Revealed In Survey
मैन्युफैक्चरिंग पर वैश्विक संकट का साया: सर्वे
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट ने अप्रैल-जून तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में प्रोडक्शन से जुड़े सेंटिमेंट पर असर डाला। ढुलाई लागत सहित लॉजिस्टिक्स कॉस्ट बढ़ने और सप्लाई में बाधाओं से बिजनेस कॉन्फिडेंस पर असर पड़ा। FICCI की मंगलवार को जारी तिमाही सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह बात कही गई। रिपोर्ट में कहा गया कि मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ के लिए सेंटिमेंट पॉजिटिव बना रहा, लेकिन अप्रैल-जून तिमाही में सर्वे में शामिल 77% इकाइयों ने ही कहा कि उनका प्रोडक्शन लेवल सालभर पहले की इसी तिमाही के बराबर या इससे ज्यादा होगा। जनवरी-मार्च तिमाही में 93% इकाइयों ने ऐसी राय दी थी।