अब MG रोड का विडियो आया, गाड़ी के बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट

नवभारतटाइम्स.कॉम
mg road youths dangerous stunt stunt performed sitting on the bonnet of a moving car police search ongoing
n NBT रिपोर्ट, एमजी रोड

सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स के चक्कर में युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार एमजी रोड से है, जहां एक काले रंग की बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बैठकर एक युवक ने स्टंट किए। पूरी घटना सहारा मॉल के ठीक सामने सर्विस लेन की बताई जा रही है।
विडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी की रफ्तार तेज है और ड्राइवर लापरवाही व आक्रामक तरीके से गाड़ी चला रहा है। एक युवक बिना किसी सुरक्षा के गाड़ी के बोनेट पर बैठा है। एमजी रोड की इस सर्विस लेन पर पब, बार और शॉपिंग मॉल्स होने के कारण चौबीसों घंटे पैदल यात्रियों, स्थानीय निवासियों और नौकरीपेशा लोगों की भारी आवाजाही रहती है। एमजी रोड पर पुलिस पीसीआर और राइडर्स की तैनाती के बावजूद स्टंट करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद गुड़गांव पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, सहारा मॉल और आसपास के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।