युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth commits suicide due to alcohol addiction and family strife
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सेक्टर 17-18 थाना एरिया के सिरहौल गांव में युवक के फंदा लगा आत्महत्या का मामला सामने आया है। पहचान फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के ररामानंद (38) के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार, रामानंद को शराब पीने की लत थी, इस कारण उनकी परिवार से नहीं बनती थी। पहली शादी 2013 में हुई थी, लेकिन शराब की आदत से तंग आ 2015 में पत्नी ने आत्मदाह कर लिया था। 2019 में दूसरी शादी की, लेकिन दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई। शादियां टूटने के कारण वह तनाव में था। करीब एक साल पहले अपने बड़े भाई के पास गुड़गांव आया था। पुलिस के अनुसार, मामला शराब की लत और पारिवारिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।