वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
halwais tragic death in manesar valley due to vehicle collision police investigating
n NBT रिपोर्ट, मानेसर

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मानेसर घाटी शनि मंदिर के पास वाहन की टक्कर से एक हलवाई की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। औरैया, यूपी के अजीत कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई बलवीर मानेसर में रहता था और हलवाई था।
उन्होंने बताया कि रविवार के बलवीर पचगांव में बुकिंग पर गया था। काम खत्म करने के बाद रात करीब 1:00 बजे वह पैदल ही मानेसर स्थित अपने कमरे पर लौट रहा था। रात करीब 2:00 बजे जब वह मानेसर घाटी शनि मंदिर के पास सर्विस रोड पर पहुंचा, तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस की ERV-259 सुबह 3:00 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन बलवीर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।