Girls Fight With Auto Riders Over Scooty Stunts Molestation Charge Found False
लहराकर स्कूटी चलाने पर हुई थी कहासुनी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: सड़क पर लहराकर स्कूटी चलाने का विरोध करने पर ऑटो में सवार युवकों का युवती और उसके साथी से झगड़ा हुआ था। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। हजरतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
खदरा में रहने वाली युवती रविवार देर रात अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी से बर्थ-डे पार्टी से घर लौट रही थी। युवकी के मुताबिक 1090 चौराहे से जनभवन तक ऑटो सवार तीन युवक-युवतियों ने पीछा किया और छेड़खानी की। युवती की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया था। युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एसीपी राजनीश वर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि युवती का साथी सड़क पर स्कूटी लहराकर चला रहा था। ऑटो सवार युवकों ने उन्हें कई बार टोका था। जनभवन के पास ओवरटेक करने को लेकर युवती और ऑटो सवार युवक के बीच कहासुनी हो गई। लोगों के एकत्र होने पर युवती ने छेड़खानी का आरोप लगा दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपमानित करने व अन्य दो धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।