Life threatening Attack On Bike borne Youths In Khedkidoula Case Registered Against 4
बाइक सवार युवकों पर किया हमला, 4 पर केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, खेड़कीदौला
थाना एरिया के सेक्टर-76 बस स्टैंड के पास युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावरों ने पीड़ितों की बाइक भी तोड़ दी। पुलिस के अनुसार वैशाली (बिहार) के अलीराजा ने बताया कि वह सेक्टर-76 के शिवाली टाइल्स के गोदाम में काम करता है। 24 जून की रात वह साथी रोकेश सहित एक अन्य साथी राजू को छोड़ने खेड़की दौला बस स्टैंड जा रहा था। आरोप हैं कि तभी रास्ते में दो बाइक पर चाल युवक आए। उन्होंने रास्ता रोक तीनों से मारपीट की। आरोप है लाठी-डंडों से हमला भी किया और बाइक में भी तोड़फोड़ की। जाते-जाते आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे गए। पीड़ितों ने आरोपियों की एक बाइक का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को शिकायत दी। 25 जून को ERV 112 के माध्यम से पुलिस को झगड़े की सूचना मिली, जिसके बाद घायल अलीराजा को अस्पताल पहुंचाकर उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस टीम इने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चश्मदीदों से पूछताछ की। शुरुआती जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला सही पाए जाने पर केस दर्जकर लिया गया।