सुरक्षा के साथ ही उद्यमियों और श्रमिक संगठनों से बेहतर संवाद की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम
security and dialogue polices new initiative in industrial areas
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

इंडस्ट्रियल एरिया में लाइजन एंड इंडस्ट्रियल कोऑर्डिनेशन टीम (LLITC) के गठन का फैसला पुलिस ने लिया है। जानकारी के अनुसार हर थाना एरिया में इंडस्ट्रियल यूनिट्स की संख्या के आधार पर एक या दो LLICT टीमों का गठन किया जाएगा। हर टीम में चार से पांच ऐसे पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया जाएगा जिनका व्यवहार अच्छा हो और जो उद्यमियों, श्रमिक संगठनों और श्रम विभाग से बेहतर संवाद स्थापित कर सकें। यह विशेष टीमें श्रम विभाग, औद्योगिक इकाइयों, श्रमिक संगठनों, सुरक्षा प्रभारियों और HR अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में रहेंगी। टीमों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए हर महीने ओल्ड CP ऑफिस के कॉन्फ्रेंस रूम में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों को इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट हैंडलिंग, लेबर लॉ, क्राउड कंट्रोल, नेगोशिएशन स्किल्स, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और इंटेलिजेंस कलेक्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक्सपर्ट ऑफिसर्स की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए एक त्रिस्तरीय समीक्षा प्रणाली बनाई गई है। LLICT टीमें अपनी दैनिक रिपोर्ट थाना प्रबंधक और एसीपी को सौंपेंगी। इसके बाद एसीपी साप्ताहिक रिपोर्ट डीसीपी को भेजेंगे। अंत में, जॉइंट पुलिस कमिश्नर और डीसीपी डीसीपी हेडक्वॉर्टर की ओर से इस पूरी कार्यप्रणाली की मासिक समीक्षा की जाएगी।
टीम का फोकस संवेदनशील औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित भ्रमण और पैट्रोलिंग करने सहित श्रमिक विवाद या धरने की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने पर होगा। साथ ही आसामाजिक तत्वों पर भी नजर रखेंगे।