Sir Negligence Booth Level Officer Blo Suspended Major Action In Election Work
SIR में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, BLO सस्पेंड
Contributed by: Yashlok.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त उत्तम सिंह ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सस्पेंड कर दिया है। संबंधित विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, भोड़ाकलां में कार्यरत जेबीटी राकेश कुमार पटौदी क्षेत्र में बीएलओ थे। उन पर सौंपे गए दायित्वों का संतोषजनक निर्वहन नहीं करने और निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना करने का आरोप है। अधिकतर समय उनका मोबाइल ऑफ पाया गया, जिससे उनसे संपर्क करना मुश्किल रहा।