घर बैठे कमाई के लिए ग्रुप से जुड़ीं, 1.32 लाख गंवा बैठीं

नवभारतटाइम्स.कॉम
woman defrauded of 132 lakh in the guise of earning from home new trap by cyber thugs
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : घर बैठे कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 1.32 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले छोटा मुनाफा देकर महिला का भरोसा जीता, फिर अलग-अलग टास्क के नाम पर कई बार में रुपये जमा करा लिए। जब महिला ने अपनी रकम वापस निकालनी चाही तो आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारत कॉलोनी, नहर पार निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि 17 मई को टेलिग्राम पर एक आईडी से घर बैठे पैसे कमाने का विज्ञापन दिखा। लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें प्रॉडक्ट प्रमोट करने के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया गया।