रंजिश ऐसी कि रात के अंधेरे में तोड़ डाले 20 से ज्यादा गाड़ियों के शीशे

नवभारतटाइम्स.कॉम
horrific scene of grudge over 20 car windscreens smashed in the dark of night police investigating
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-85

खेड़कीदौला एरिया के सेक्टर-85 में एक खाली मैदान में चल रही प्राइवेट पार्किंग में पार्क की गईं 20 से अधिक गाड़ियों के फ्रंट शीशे ईंट-पत्थरों से तोड़ने मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात के दो दिन बीतने पर भी पुलिस को मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-85 की एक सोसायटी के पास खाली मैदान में यह पार्किंग संचालित की जा रही है। यहां रोजाना आसपास के रहने वाले लोग 30 से 40 गाड़ियां पार्क करते हैं। सोमवार सुबह लोग अपनी गाड़ियां लेने पहुंचे तो दंग रह गए। लाइन से खड़ी 20 से ज्यादा गाड़ियों के सामने के शीशे चकनाचूर थे। दबंगों ने सिर्फ फ्रंट शीशों को ही निशाना बनाया, जबकि गाड़ियों के अन्य हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचाया। बताया जा रहा है कि एक-दो गाड़ियां ऐसी थीं जिन पर मालिकों ने कवर डाल रखा था। आरोपियों ने पहले उन गाड़ियों से कवर हटाया और फिर शीशे तोड़ दिए।