अंडरपास नहीं, कृष्णा चौक पर फ्लाईओवर और मेट्रो वायाडक्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
three tier corridor to be built at krishna chowk instead of underpass traffic to get relief from flyover and metro viaduct
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर के ट्रैफिक नेटवर्क में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ओल्ड गुड़गांव के सबसे व्यस्त चौराहों में एक कृष्णा चौक पर अब अंडरपास नहीं, बल्कि तीन-स्तरीय कॉरिडोर बनाया जाएगा। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो वायाडक्ट बनाया जाएगा, जिससे ट्रैफिक और सार्वजनिक परिवहन दोनों को फायदा मिलेगा। तरक्की के तीन तल एेसे होंगे कि सड़क, फ्लाईओवर और मेट्रो से सफर आसान हो जाएगा। इसके लिए प्लान में संशोधन किया गया है। संशोधित योजना के तहत यहां पहले प्रस्तावित अंडरपास की जगह फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो वायाडक्ट होगा, जबकि सबसे नीचे मौजूदा सड़क पर सामान्य तरह से ट्रैफिक चलता रहेगा। इस तरह कृष्णा चौक पर सड़क, फ्लाईओवर और मेट्रो वायाडक्ट का तीन स्तर का ढांचा तैयार होगा। गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, बजघेड़ा रोड और ओल्ड दिल्ली रोड के जंक्शन पर डबल डेकर स्ट्रक्चर बनाया जाएगा, जिसे मेट्रो वायाडक्ट के साथ जोड़ा जाएगा। नई योजना के तहत मेट्रो बजघेड़ा रोड से कृष्णा चौक होते हुए शीतला माता रोड से ओल्ड दिल्ली रोड की ओर जाएगी।
जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। GMRL ने इसके लिए गुड़गांव मेंट्रोपॉलिटन डिवेलपेंट अथॉरिटी से लगभग 100 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद मांगी है। इस संबंध में GMRL ने GMDA को एक लेटर लिख राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। अधिकारियों का कहना है कि ओल्ड गुड़गांव मेट्रो के दूसरे चरण का टेंडर जल्द ही जारी किया जाना है, इसलिए समय रहते इस फंड को उपलब्ध करा जाना जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि ओल्ड गुड़गांव मेट्रो के दूसरे चरण का टेंडर जल्द जारी किया जाना है, इसलिए समय रहते फंड उपलब्ध कराना जरूरी है।