Dlf All Phases Preparation For Action On Illegal Construction Sealing And Demolition Campaign Soon
DLF के सभी फेज़ में कार्रवाई की तैयारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, डीएलएफ
शहर के डीएलएफ एरिया में अवैध निर्माण और आवासीय प्लॉटों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ इस सप्ताह फिर से सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान शुरू हो सकता है। विभागीय तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कार्रवाई सभी फेज में शुरू हो सकती है। प्रशासन की ओर से चिह्नित संपत्तियों पर कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग डीएलएफ फेज-1 से 5 तक रेस्टोरेशन अभियान चला रहा है। अभियान के तहत आवासीय प्लॉटों में अवैध रूप से संचालित पीजी, गेस्ट हाउस, कार्यालय, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।