'जलभराव रोकने को 24 घंटे कर रहे निगरानी'

नवभारतटाइम्स.कॉम
24 hour monitoring to prevent waterlogging district administration fully prepared
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियों का दावा किया जा रहा है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभाग जलभराव पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अलग-अलग विभागों की टीम सेंसिटिव जगहों पर तैनात हैं और जल निकासी में जुटी हुई हैं। सभी विभागों को 24 घंटे निगरानी रखने, जलभराव की सूचना मिलते ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। GMDA की ओर से शहर के अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर 32 हाई-कैपेसिटी पंप (जेनसेट सहित) स्थापित किए गए हैं। कहा कि भारी वर्षा में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

रेकमेंडेड खबरें