सीएम गोरखपुर में, दोनों डिप्टी सीएम लखनऊ में लगाएंगे पौधे

Contributed byDeep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
van mahotsav cm yogi in gorakhpur deputy cms to plant saplings in lucknow ministers to participate
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : वन महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान में 12 जुलाई को प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्रियों सहित सभी जनप्रतिनिधि पौधरोपण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में पौधरोपण से इसकी शुरुआत करेंगे। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधे लगाएंगे।

अभियान के तहत पौधरोपण की योजना तैयार कर ली गई है। केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के भी कार्यक्रम तय हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। अन्य केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बागपत, जितिन प्रसाद पीलीभीत, अनुप्रिया पटेल मीरजापुर, एसपी सिंह बघेल आगरा, कीर्तिवर्द्धन सिंह गोंडा, बीएल वर्मा बदायूं और कमलेश पासवान देवरिया में पौधरोपण करेंगे। वहीं, वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.अरुण सक्सेना और वन राज्य मंत्री केपी मलिक लखनऊ में पौधे लगाएंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, आयोगों और बोर्डों के पदाधिकारी भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पौधे लगाएंगे।

रेकमेंडेड खबरें