सवेरे भरा पानी दोपहर बाद निकला तो मिली आफत से राहत

नवभारतटाइम्स.कॉम
waterlogging in gurgaon after rain crisis averted by afternoon relief from traffic jams
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर में गुरुवार सुबह कई एरिया में हुई बारिश के बाद जलभराव हुआ, हालांकि देर शाम तक अधिकतर जगहों से पानी निकल गया। शहर में लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई, हालांकि गुरुवार को पिछले तीन दिनाें में सबसे कम बारिश हुई। सुबह साढ़े चार बजे से सात बजे तक हुई। शीतला माता रोड, सेक्टर-4, 7, 9, 9A, हाइवे, सेक्टर-21, 22, 23 के अलावा न्यू गुड़गांव और सोहना रोड की ओर जलभराव हुआ। हालांकि सभी जगहों पर दोपहर बाद पानी की निकासी हो गई। डूंडाहेड़ा में दो फीट तक पानी भर गया था। शिकायत आने पर नगर निगम की ओर से शाम तक पानी निकाल दिया गया। बस स्टैंड, राजीव चौक, इफको चौक, सोहना रोड, ओल्ड रेलवे रोड, हीरो होंडा चौक और उद्याेग विहार एरिया में ट्रैफिक का ज्यादा दबाव रहा।
ACP ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि जलभराव वाले पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बताया कि गुरुवार को जलभराव की शिकायत मिली थी। टीमें भेजकर दोपहर बाद तक जलनिकासी करवा दी गई। हर जाने में टीमें तैनात की गई हैं।

रेकमेंडेड खबरें