गौ संरक्षण राजनीतिक नारा नहीं, गंभीरता से काम हो: अखिलेश

नवभारतटाइम्स.कॉम
akhilesh yadavs statement on cow protection this is not a political slogan work should be done seriously
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि गौ संरक्षण केवल राजनीतिक नारा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर गंभीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। अखिलेश गुरुवार को ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लिए धर्म नहीं बल्कि धन और वोट प्राथमिकता हैं। वह अपने राजनीतिक हितों के अनुसार धार्मिक मुद्दों पर अपना रुख बदलती रहती है। आज पूरी दुनिया के सनातनी इस बात से चिंतित हैं कि जिस प्रकार अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मर्यादा और धार्मिक आस्थाओं को राजनीतिक स्वार्थ से जोड़ा गया है, उससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। यह केवल किसी एक प्रकरण की जांच नहीं बल्कि सत्ता के विभिन्न केंद्रों के बीच टकराव का मामला भी प्रतीत होता है। अखिलेश ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के विरुद्ध लगातार छापेमारी और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि विपक्ष की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जाती। लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के नाम पर प्रतिशोध की राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज जो सत्ता में हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन होता रहता है।

रेकमेंडेड खबरें