Power Crisis Halts Production And Supply Of Industries In Gurugram Entrepreneurs Distressed
उद्योगों का उत्पादन और सप्लाई प्रभावित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : IMT मानेसर सहित अन्य इंडस्ट्रियल एरिया भी बिजली संकट से प्रभावित हैं। उद्यमियों का कहना है कि बारिश के बाद बिजली संकट काफी लंबा चला। इससे इंडस्ट्री की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। मुंजाल शोवा ग्रुप के CMD योगेश मुंजाल का कहना है कि बिजली संकट और जलभराव के कारण इंडस्ट्रियल यूनिट्स के प्रोडक्शन पर असर पड़ा।
कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार माल की समय पर डिलीवरी न होने से सप्लाई चेन पर असर है। पहले कंपनियों के पास 2 से 3 दिन का फिनिश्ड गुड्स स्टॉक रहता था, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह लगभग खत्म हो गया है। समय पर ऑर्डर पूरे करना भी चुनौती बन गया है। हरियाणा इंडस्ट्रियल असोसिएशन के चेयरमैन किशन कपूर का कहना है कि पिछले कई साल से उद्यमी इंडस्ट्रियल एरिया के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उद्यमी मनोज जैन का कहना है कि बरसात में मानेसर का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर जवाब दे जाता है। इंडस्ट्री के लिए बिजली लाइफलाइन है। जब यह प्रभावित होती है तो संकट बढ़ जाता है। उद्यमी हरीश शर्मा ने बताया कि बसई और कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बारिश के बाद से बिजली संकट लोगों को काफी परेशान करता है। उद्यमियों ने जल्द से जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।