6 Doctors To Be Chargesheeted In 28 Lakh Flex Board Scam Big Action By Health Department
"28 लाख के घोटाले में 6 डाक्टरों पर चार्जशीट की तैयारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : स्वास्थ्य विभाग में 28 लाख रुपये के फ्लैक्स बोर्ड घोटाले में जांच के बाद तत्कालीन 6 डाक्टरों को चार्जशीट करने की तैयारी कर दी गई है। तत्कालीन उप सिविल सर्जन निलंबित चल रहे हैं। फ्लैक्स बोर्ड का टेंडर लेने वाली फर्म को भी ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी चल रही है। दरअसल, 2022-23 में नैशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत जिले के PHC और CHC पर हैल्थ एंड वेलनेस के फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाने थे।
आरोप है इस काम के लिए जिस फर्म को टेंडर दिया गया, उसे बिना फ्लैक्स बोर्ड लगाए ही 28 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। जब मामला सामने आया तो जांच हुई। परचेज कमिटी में तत्कालीन उप सिविल सर्जन डॉ. राजबीर सिंह सहित 6 डॉक्टर थे। इन सभी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने चार्जशीट जारी करने का फैसला लिया है। डॉ. राजबीर सिंह जांच के दौरान ही निलंबित कर दिए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने जांच में तेजी के निर्देश भी दिए थे। इधर, मामले को लेकर CMO डॉ. नरेंद्र दहिया ने बोलने से इनकार कर दिया।