मेट्रो निर्माण में न हो परेशानी, एजेंसी को दिए ट्रैफिक मार्शल बढ़ाने के निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम
metro construction traffic jam relief agency instructed to increase traffic marshals
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

मिलेनियम सिटी सेंटर (MCC) से सेक्टर-9 तक के मेट्रो कॉरिडोर पर कंस्ट्रक्शन चल रहा है। इस दौरान ट्रैफिक संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने कंस्ट्रक्शन एजेंसी को साइटों पर ट्रैफिक मार्शल की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है।
ट्रैफिक मार्शल निर्माण स्थल के आसपास वाहनों को सही दिशा दिखाने, बंद और खुले मार्ग की जानकारी देने और जाम की स्थिति कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। MCC से हीरो होंडा चौक तक जहां-जहां मेट्रो निर्माण चल रहा है वहां पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक मार्शल निर्माण एजेंसी की ओर से लगाए जाएंगे। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू गई है। हाल ही में एक बैठक में निर्माण एजेंसी को ट्रैफिक मैनेजमेंट पर ध्यान देने के लिए कहा गया था। मेट्रो प्रॉजेक्ट के चलते कई जगहों पर बैरिकेडिंग और डायवर्जन किए गए हैं। ऐसे में ट्रैफिक मार्शल लोगों को सही रास्ता बताने और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बता दें कि निर्माण के चलते हुडा सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक पीक आवर में जाम के हालात बन रहे हैं। मॉनूसन में स्थिति और खराब न हो इसके लिए GMRL ने एंजेसी को निर्देश दिए हैं।

रेकमेंडेड खबरें