70 स्कूलों में लगेंगे ताले, मान्यता के कागजात जमा नहीं कराए

नवभारतटाइम्स.कॉम
70 schools to be closed cm takes strict action for not submitting recognition documents
n सुनील गौड़, फरीदाबाद : शिक्षा निदेशालय की बार-बार चेतावनी देने के बावजूद आखिरकार 22 जिलों के 1107 निजी स्कूलों पर गाज गिरने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेश पर स्कूलों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही दाखिले करने की पावर भी छीन ली गई है। चूंकि स्कूल संचालक अपने स्कूलों की मान्यता से संबंधी कागजात जमा नहीं कर सके और शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत अडमिशन करने में भी आनाकानी की। इनमें फरीदाबाद के भी करीब 70 स्कूल हैं।

इससे स्कूल संचालकों में अफरातफरी का माहौल बन गया है। इस बारे में विडियो भी वायरल हो रहा है। फरीदाबाद में छोटे-बड़े 500 से भी अधिक प्राइवेट स्कूल हैं, लेकिन स्कूल संचालक सरकारी आदेशों को ठेंगे पर रख कर मनमर्जी से काम करते हैं। संचालक तय समय पर स्कूलों की शिक्षा विभाग को जानकारी भी नहीं देते हैं, क्योंकि राजनीति पहुंच होने के कारण यह अधिकारियों की अनदेखी करते हैं। इस बार भी अनदेखी की गई। मुंख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूल संचालकों से मान्यता प्राप्त के कागजात मांगे और शिक्षा के अधिकार के तहत भी जानकारी मांगी थी। लेकिन जानकारी देने में संचालकों ने अनदेखी की। इसके चलते मुख्यमंत्री को कड़ा रूख अपनाना पड़ा। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे बड़ी कार्रवाई कैथल जिले में हुई है, जहां रेकाॅर्ड 162 स्कूल बंद होंगे।

रेकमेंडेड खबरें