850 Crore Approved For Development Works In Palwal Roads And Drains To Be Revamped
सड़क, नालियों समेत अन्य पर खर्च होंगे 8 करोड़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल : नगर परिषद की वित्त एवं अनुबंध समिति चेयरमैन डॉ. यशपाल ने विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ 50 लाख रुपये को स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि सड़क, नालियों, सार्वजनिक अधोसंरचना , धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर खर्च की जाएगी। जिन कार्यों को स्वीकृति दी गई है उनमें वाॅर्ड नंबर 11 में रामनगर और भाटिया कॉलोनी में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये, वाॅर्ड नंबर 12 की जवाहर नगर कैंप कॉलोनी में लगभग 2 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार वाॅर्ड नंबर 20 में तुहीराम कॉलोनी, बस स्टैंड के समीप भगवान परशुराम द्वार के निर्माण पर एक करोड़ 25 लाख रुपये और सोहना रोड स्थित कॉलोनी में जनहित एवं आधारभूत विकास कार्यों पर खर्च होंगे। इन कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।