APK फाइल भेज खाते से साढ़े 18 लाख रुपये निकाले

नवभारतटाइम्स.कॉम
apk file sent rs 185 lakhs duped how cyber thugs tricked a woman
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : साइबर ठगों ने आईजीएल का बिल अपडेट नहीं होने के चलते कनेक्शन कटने का डर दिखाकर महिला को जाल में फंसाया। इसके बाद एपीके फाइल भेजकर उनके जॉइट खाते से 16 बार में 18.45 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में युवती ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में मुरादनगर निवासी कामना जैन ने बताया कि सात जून को आइजीएल गैस कनेक्शन से संबंधित मेसेज आया। मेसेज में राहुल अग्रवाल का मोबाइल नंबर था। कामना की मां नूतन ने राहुल अग्रवाल को कॉल किया। 10 जून को आरोपी ने एपीके फाइल खोलने के बाद बैंक विवरण भरने को कहा। इसके बाद माता-पिता के बैंक खातों के डेबिट कार्ड के जरिये 11 से 12 जून के बीच 18 लाख 45 हजार 360 रुपये निकाल लिए गए।

रेकमेंडेड खबरें