Case Registered For Rape Video Making Lakhs Of Fraud And Blackmailing By Luring A Young Woman With Friendship
दोस्ती कर जीता भरोसा, फिर रेप कर बना लिया विडियो, केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
गांधी कॉलोनी निवासी एक युवती ने एनआईटी-5 निवासी युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, लाखों रुपये की ठगी, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।थाने में दर्ज केस के मुताबिक, 2019 में सेक्टर-28 स्थित एक फिटनेस सेंटर में नौकरी के दौरान पीड़िता की पहचान आरोपी से हुई। आरोप है कि 2021 में युवक शादी का वादा कर उसे होटल ले गया और नशीला पदार्थ पिलाने के बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसके अश्लील फोटो और विडियो बना लिए। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने बीमारी और अन्य जरूरतों का हवाला देकर उससे करीब 14 से 15 लाख रुपये भी ले लिए। बाद में उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया और अश्लील फोटो-विडियो वायरल करने व परिवार को बदनाम करने की धमकी दी। युवती ने अपने भाई-भाभी पर भी आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा कि तीनों ने मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, घर से निकालने की धमकी दी और उसकी निजी तस्वीरें व विडियो वायरल कराने में सहयोग किया। फरवरी 2026 में आरोपी कथित रूप से उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया, उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। वहीं 14 मई 2026 को आरोपी उसके घर पहुंचा और जान से मारने का प्रयास किया। इस सब में पीड़िता की नौकरी भी छूट गई।