College Admission Application Deadline Nears Only 3 Days Left
कॉलेजों में आवेदन करने के लिए अब केवल तीन दिन बाकी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : कॉलेजों में अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अब आवेदन करने के लिए छात्रों के पास केवल तीन दिन का समय बाकी रह गया है। 12 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तारीख है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट तीन बाद आवेदन करने की तारीख बढ़ा चुका है। ऐसे में इस बार आवेदन की तारीख बढ़ने की उम्मीद कम है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह 12 जुलाई तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
आवेदन करने की तारीख बढ़ाया गया था : बता दें कि अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले का दौर सात मई को शुरू हुआ था। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई थी, लेकिन उसके बाद इसे बढ़ाकर 15 जून और फिर 30 जून कर दिया गया था। अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जुलाई है। अधिक से अधिक छात्रों को आवेदन करने का मौका देने के उद्देश्य से हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट अभी तक तीन बार आवेदन करने की तारीख बढ़ा जा चुका है। अब छात्रों के पास आवेदन करने के लिए केवल तीन दिन का समय बाकी रह गया है। दो मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी : छात्र रविवार शाम तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद दाखिला पोर्टल नए आवेदन के लिए बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि अभी तक तीन बार आवेदन करने की तारीख बढ़ चुकी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 जुलाई तक आवेदनों की ऑनलाइन वेरफिकेशन का काम पूरा किया जाएगा। उसके बाद दो मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान के प्रिंसिपल डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। शेड्यूल के अनुसार 12 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। फिर मेरिट लिस्ट का सिलसिला शुरू होगा।