जलभराव से फैल सकता है डेंगू

नवभारतटाइम्स.कॉम
dengue can spread due to waterlogging deputy commissioner takes precautions directs to observe dry day
n NBT न्यूज, पलवल : बरसाती पानी निकासी नहीं होने पर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा है। इस खतरे को देखते हुए जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने आवश्यक सावधानियां अपनाने को कहा है। बरसात के मौसम में नागरिकों को डेंगू सहित अन्य जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता और यह मच्छर रुके हुए पानी में पनपता है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाकर घर में रखे कूलर, टंकियों, गमलों, फ्रिज की ट्रे और अन्य पानी जमा होने वाले बर्तनों को पूरी तरह खाली रखें। डेंगू के प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, तेज सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द व आंखों के पीछे दर्द शामिल हैं। निजी लैब में एनएस-1 और आईजीएम डेंगू टेस्ट के लिए अधिकतम 600 रुपये की दर निर्धारित की गई है।

रेकमेंडेड खबरें