स्मार्ट सिटी का ‘सिस्टम’ फेल

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad smart city system fails residents troubled by waterlogging in rain
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

सेक्टर 70 स्थित मलबरी काउंटी सोसायटी के रेजिडेंट्स को बारिश का पानी भरने और सड़क बदहाल होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाल ही में पिछले दो-तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते सोसायटी के बाहर की सड़क और बेसमेंट में पानी भर गया है। ऐसे में रेजिडेंट्स को बेसमेंट से गाड़ी निकालने में दिक्कत आ रही है। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसकी शिकायत बिल्डर व मेंटिनेंस टीम को कर रहे है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
चार रुपये प्रति स्क्वाॅयर यार्ड मेंटिनेंस चार्ज दे रहे हैं

मलबरी काउंटी सोसायटी में करीब 500 से अधिक फ्लैट है। यहां 4 टावर है, जिनमें 400 से अधिक परिवार रह रहे हैं। रेजिडेंट्स बिल्डर को हर महीने चार रुपये प्रति स्क्वाॅयर यार्ड मेंटिनेंस चार्ज दे रहे हैं। निवासी मनीष गुप्ता और राजश्री गुप्ता ने बताया किसोसायटीमें बने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं, जिससे सोसायटी में हल्कि बारिश होते ही जलभराव की स्थिति हो जाती है। सोसायटी के मेन गेट के पास रोड पर पानीभरा हुआ है। सबसे अधिक समस्या बेसमेंट में गाड़ी पार्क करने वाले रेजिडेंट्स को आ रही है। बेसमेंट में से गाड़ी निकालना लोगों के लिए चुनौती बन गया है। इतना ही नहीं सोसायटी के अंदर की सड़कें भी बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे बन चुके है, जिनमें बारिश का पानी भरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

रेकमेंडेड खबरें